The song expresses respect for the goddess and resonates with believers with its solemn melody and passionate singing.
Ambe Tu Hai Jagdambe Kali - Song Lyrics
अम्बे, तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गाए भारती
ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती
(अम्बे, तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली)
(तेरे ही गुण गाए भारती)
(ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी
Read More >>
आरती)
तेरे भक्त जनों पर, माता, भीड़ पड़ी है भारी (भीड़ पड़ी है भारी)
दानव दल पर टूट पड़ो, माँ, करके सिंह सवारी (करके सिंह सवारी)

सौ-सौ सिंहों से भी बलशाली, अष्ट दस भुजाओं वाली
दुष्टों को तू ही ललकारती
ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती
(अम्बे, तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली)
(तेरे ही गुण गाए भारती)
(ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती)
माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता (बड़ा ही निर्मल नाता)
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता (माता सुनी कुमाता)

सब पे करुणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली
दुखियों को दुखड़े निवारती
ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती
(अम्बे, तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली)
(तेरे ही गुण गाए भारती)
(ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती)
नहीं माँगते धन और दौलत, ना चाँदी, ना सोना (ना चाँदी, ना सोना)
हम तो माँगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना (एक छोटा सा कोना)

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली
सतियों के सत को सँवारती
ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती
(अम्बे, तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली)
(तेरे ही गुण गाए भारती)
(ओ, मैया, हम सब उतारें तेरी आरती)
चरण-शरण में खड़ी तुम्हारी, लिए पूजा की थाली (लिए पूजा की थाली)
वर्द हस्त सर पर रख दो, माँ, संकट हरने वाली (संकट हरने वाली)

माँ, भर दो भक्ति रस प्यारी, अष्ट भुजाओं वाली
भक्तों के कारज तू ही सारती